कानपुर, अप्रैल 21 -- गुरुद्वारा श्री कीर्तनगढ़, गुमटी नंबर पांच स्थित गुर सेवक जत्था में गुरु सेवक जत्थे के प्रधान का चयन हुआ। इसमें सर्वसम्मति से दविंदर सिंह (टीटू सागरी) को प्रधान चुना गया। गुरु सेवक जत्था के 105 सदस्यों में 60 उपस्थित रहे। इलेक्शन इंचार्ज पृथ्वीपाल सिंह बिल्ला ने सभी सदस्यों से अपनी राय ली गई। सभी ने सहमति प्रदान की। टीटू सागरी ने कहा कि प्रधान बनने के बाद हमारा यह प्रयास होगा कि गरीब सिख बच्चों की पढ़ाई के लिए उनका सहयोग किया जाए। यहां श्री गुरु सिंह सभा के प्रधान सरदार हरविंदर सिंह लॉर्ड, मोहन सिंह झास, ज्ञानी मदन सिंह, दया सिंह गांधी, एडवोकेट रविंद्र सिंह ,गुरमीत सिंह, मीतू सागरी, रौनक सिंह भूपिंदर सिंह रिंकू आदि मौजूद रहे।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...