रामपुर, दिसम्बर 16 -- गुरु के सम्मान में गीत गाकर शाहबाद की बेटी प्रज्ञा सोशल मीडिया की दुनिया में छा गई है। अकेले फेसबुक पर उसके गाने पर चार मिलियन व्यूज आए हैं। वहीं अन्य सोशल मीडिया पर भी वह काफी वाहवाही बटोर रही है। लाेगों का कहना है कि प्रतिभा क्षेत्रीय बंदिशों में नहीं बंधती। मौका मिलते ही वह देश दुनिया में उड़ान भरती है। सोशल मीडिया पर ध्यान खींचने वाली छात्रा शाहबाद के गांव ऊंचागांव के संविलियन उच्च प्राथमिक विद्यालय में कक्षा चार की छात्रा प्रज्ञा है। बताया जा रहा है कि नौ दिसम्बर को ब्लॉक स्तरीय खेल प्रतियोगिता में आठ वर्षीय प्रज्ञा ने गुरु सम्मान में गीत गया था। जिसके बोल थे - गुरु बिना ज्ञान मिले कैसे। उसकी प्रस्तुति को तुरखेड़ा स्कूल के शिक्षक एवं प्राथमिक शिक्षक संघ में जिला मीडिया प्रभारी जफर बेग ने फेसबुक पर अपलोड कर दिया।...