औरैया, फरवरी 22 -- अजीतमल, संवाददाता। कस्बा स्थित जनता इंटर कॉलेज अजीतमल के सभागार में रविवार को आयोजित गुरु-शिष्य सम्मेलन भावनाओं, सम्मान और आत्मीयता का अद्भुत संगम बन गया। कार्यक्रम में विद्यालय के पूर्व गुरुजन और पूर्व छात्र बड़ी संख्या में शामिल हुए तथा शिक्षकों के प्रति कृतज्ञता व्यक्त की। कार्यक्रम का शुभारंभ सरस्वती वंदना से हुआ। इसके बाद पूर्व छात्रों ने गुरुजनों का माल्यार्पण कर अभिनंदन किया। सम्मेलन के दौरान शिक्षकों और शिष्यों ने पुराने दिनों की स्मृतियां साझा कीं, जिससे सभागार का वातावरण भावुक और उत्साहपूर्ण बना रहा। वक्ताओं ने कहा कि गुरु केवल शिक्षा ही नहीं देते बल्कि विद्यार्थियों के चरित्र निर्माण और व्यक्तित्व विकास में अहम भूमिका निभाते हैं। पूर्व छात्रों ने अपनी उपलब्धियों का 0 श्रेय गुरुजनों के मार्गदर्शन को देते हुए वि...