रुद्रपुर, फरवरी 5 -- रुद्रपुर। भारत विकास परिषद द्वारा राजकीय प्राथमिक विद्यालय रविंद्र नगर में गुरु वंदन छात्र अभिनंदन कार्यक्रम आयोजित किया गया। इसमें गुरु-शिष्य परंपरा का महत्व बताया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ वरिष्ठ संस्थापक सदस्य मनीष अग्रवाल, शाखा अध्यक्ष आनंद अग्रवाल ने किया। मनीष अग्रवाल ने गुरु-शिष्य परंपरा के महत्व पर प्रकाश डालते हुए शिक्षकों को समाज निर्माण की नींव बताया। सचिव जतिन अग्रवाल ने प्रेरक संदेश दिए। परिषद ने उत्कृष्ट शिक्षण कार्य के लिए प्रधानाचार्य सहित सभी शिक्षकों को सम्मानित किया। कार्यक्रम में 172 विद्यार्थियों ने सहभागिता की और उन्हें स्टेशनरी सामग्री वितरित की गई। कार्यक्रम में कोषाध्यक्ष शक्ति बठला, राजकुमार बिंदल, संजीव अरोड़ा, राहुल सिंघल, अमित गंभीर और प्रियंका अग्रवाल उपस्थित रहे।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्...