कोडरमा, सितम्बर 7 -- कोडरमा, हिन्दुस्तान प्रतिनिधि। कोडरमा जिले के लगभग 100 उत्कृष्ट शिक्षकों को आज सम्मानित किया जाएगा। यह समारोह सुबह 10:00 बजे शिव वाटिका परिसर, झुमरी तिलैया में आयोजित किया जाएगा। सहोदया स्कूल कॉम्प्लेक्स के बैनर तले जिले के सभी मान्यता प्राप्त विद्यालयों के चार-चार सर्वश्रेष्ठ शिक्षक, शिक्षिकाएं और प्राचार्य सम्मानित होंगे। मुख्य अतिथि विधायक डॉ. नीरा यादव होंगी। समारोह में गोल के मैनेजिंग डायरेक्टर, कैपिटल यूनिवर्सिटी के चांसलर, जिला प्रशासन के पदाधिकारी और सिविल सोसाइटी के प्रमुख लोग भी शामिल होंगे। सहोदया कॉम्प्लेक्स के मीडिया प्रभारी और विवेकानंद कान्वेंट स्कूल के निदेशक अनिल कुमार ने बताया कि इस तरह के कार्यक्रमों से शिक्षकों को अपने कार्य में नई ऊर्जा और प्रेरणा मिलती है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडी...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.