पटना, फरवरी 11 -- अदम्य अदिति गुरुकुल के संचालक गुरु रहमान को जान से मारने की धमकी मिली है। अज्ञात अपराधियों ने बुधवार की शाम चार बजे के करीब गोपाल मार्केट स्थित उनकी कोचिंग संस्थान के भीतर घुसकर गोली मारने की धमकी दी। घटना के बाद से गुरु रहमान और उनका परिवार दहशत में हैं। उन्होंने इसकी शिकायत पीरबहोर थाने में की है। बताया जा रहा कि एक अज्ञात शख्स संस्थान में दाखिल हुआ और गुरु रहमान को गोली मारने की धमकी दी। इतना ही नहीं, उस व्यक्ति ने गुरु रहमान को अपना कोचिंग संस्थान तुरंत बंद करने की भी चेतावनी दी है। अपराधियों के कोचिंग में आने और जान से मारने की धमकी देने की घटना कोचिंग में लगे सीसीटीवी में कैद हो गई है। गुरु रहमान ने पुलिस को उस शख्स का सीसीटीवी फुटेज सौंपा है, जिसने उन्हें धमकाया था। पीरबहोर थाना प्रभारी शज्जाद गद्दी ने बताया कि फु...