रुडकी, जनवरी 31 -- झबरेड़ा, संवाददाता। कस्बे में शनिवार को संत शिरोमणि गुरु रविदास जयंती के अवसर पर गाजे-बाजे के साथ भव्य शोभा यात्रा निकाली गई। शोभा यात्रा में बैंड-बाजों के साथ सुंदर व मनमोहक झांकियां आकर्षण का केंद्र रहीं, वहीं सैकड़ों की संख्या में महिला व पुरुष श्रद्धालु शामिल हुए। शनिवार को कस्बे में स्थित संत शिरोमणि रविदास मंदिर प्रांगण में हवन-यज्ञ व प्रसाद वितरण के बाद शोभा यात्रा का शुभारंभ किया गया। शोभा यात्रा रविदास मंदिर से प्रारंभ होकर शिव चौक, अमर जवान चौक, बस अड्डा, मुख्य बाजार, पुराना बाजार, मोहल्ला छावनी और मोहल्ला हरिजनान से होती हुई दोबारा संत शिरोमणि रविदास मंदिर पर संपन्न हुई। शोभा यात्रा के स्वागत में कस्बे वासियों ने जगह-जगह पुष्प वर्षा की तथा कई स्थानों पर हलवे के प्रसाद का वितरण किया गया।
हिंदी हिन्दुस्तान की ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.