हरिद्वार, फरवरी 1 -- संत शिरोमणि गुरु रविदास की जयंती के अवसर पर जगजीतपुर क्षेत्र में रविवार को भव्य शोभायात्रा निकाली गई। जिसमें बड़ी संख्या में महिला, पुरुष और युवा शामिल हुए। शोभायात्रा का शुभारंभ जगजीतपुर स्थित अंबेडकर पार्क से किया गया। इसके बाद यात्रा मातृ सदन चौक, शिवपुरी कॉलोनी स्थित रविदास मंदिर, पीठ बाजार होते हुए पुनः अंबेडकर पार्क पहुंचकर संपन्न हुई। इस अवसर पर मनोज प्रालिया ने कहा कि संत गुरु रविदास ने समाज को समानता, प्रेम और भाईचारे का संदेश दिया। शोभायात्रा में नितिन कुमार, अजय दास महाराज, सन्नी कुमार, राजबीर चौहान, नितिन कुमार, उमेश बर्मन, अजीत, लोकेश आर्य, राहुल, रणदीप मैनवाल, गोपाल दास, जयसिंह, जोगेंद्र, संदीप, मनोज, पंकज कुमार सागर दीपक अमित कुमार आदि मौजूद रहे।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्वि...