रुडकी, फरवरी 1 -- रविवार को क्षेत्र के बुग्गावाला, मजाहिदपुर, तेलपुरा, बंजारेवाला सहित विभिन्न स्थानों पर संत शिरोमणि गुरु रविदास महाराज की जयंती श्रद्धाभाव के साथ मनाई गई। इस अवसर पर भव्य शोभायात्रा का आयोजन किया गया, जिसमें बड़ी संख्या में ग्रामीणों ने भाग लिया। शोभायात्रा गांवों के प्रमुख मार्गों से होकर निकाली गई, जिनका स्वागत ग्रामीणों ने पुष्प वर्षा से किया। कई स्थानों पर प्रसाद का वितरण भी किया गया। शोभा यात्रा में गुरु रविदास की झांकियां आकर्षण का केंद्र रहीं। श्रद्धालु गुरु रविदास के जयकारे लगाते हुए आगे बढ़ते नजर आए। इस दौरान अरविंद मालो, आदेश कटारिया, अमित भगत, शूर्यकांत, मास्टर सोमपाल, नरेश, राजकुमार, संजीव, चमन आदि मौजूद रहे।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...