लोहरदगा, जून 25 -- लोहरदगा, संवाददाता।स्वामी करपात्री सेवा सदन आश्रम, मसमानो, लोहरदगा के प्रांगण में 10 जुलाई को गुरु पूर्णिमा महोत्सव भव्य रूप से मनाया जायेगा। इसमें मुख्य रूप से रूद्राभिषेक अन्य धार्मिक अनुष्ठान, शिष्य-शिष्याओं द्वारा गुरु पूजन, प्रसाद वितरण सह भंडारा, कार्यक्रम में पहान-पुजार, आमंत्रित अतिथियों का स्वागत-सम्मान, मुख्य अतिथि-वक्ताओं का संबोधन और रात्रि आठ बजे से 12 घंटे का अखंड हरि कीर्तन का आयोजन किया गया है। कार्यक्रम में अतिथि गुमला के पूर्व विधायक शिवशंकर उरांव, विहिप के प्रांत मंत्री सह वक्ता मिथलेश्वर नाथ मिश्रा, नागपुरी संगीतकार, महावीर साहू, सेवेन स्टार्स एकेडमी रांची के निदेशक विंदेश्वर उरांव होंगे। कार्यक्रम के सफल संचालन के लिए कमेटी बनाई गई है। जिसके संरक्षक राधामोहन शर्मा, राजेन्द्र प्रसाद खत्री, चंद्रशेखर ...