अल्मोड़ा, जुलाई 10 -- रानीखेत। नैनीताल उधम सिंह नगर के सांसद, पूर्व रक्षा एवं पर्यटन राज्य मंत्री अजय भट्ट गुरु पूर्णिमा के उपलक्ष्य में यहां झूलादेवी स्थित राम मंदिर पहुंचे। उन्होंने यहां मौनी महाराज का आशीर्वाद ग्रहण किया तथा तमाम आयोजनों में शिरकत की। रानीखेत के पूर्व विधायक अजय भट्ट की राम मंदिर में गहरी आस्था है। यहां पहुंचने पर पार्टी कार्यकर्ताओं ने उनका भव्य स्वागत किया। जिसमें पूर्व जिलाध्यक्ष मदन सिंह मेहरा, पूर्व जिला महामंत्री प्रेम शर्मा, पूर्व ब्लाक प्रमुख धन सिंह रावत, युवा मोर्चा जिलाध्यक्ष पावस जोशी, तरुण जोशी, चंदन भगत, राजेंद्र सिंह जसवाल, विनोद कुमार, खजान जोशी, शंकर दत्त बुधोड़ी, मनोज जोशी, ललित जोशी आदि मौजूद रहे।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.