बेगुसराय, जुलाई 10 -- बछवाड़ा, निज संवाददाता। गुरु पूर्णिमा के अवसर पर गुरुवार को झमटिया घाट पर गंगा स्नान करने श्रद्धालुओं की भीड़ उमड़ पड़ी। दूर दराज के श्रद्धालु सड़क व रेल मार्ग से यहां अहले सुबह से ही पधारने लगे थे। सुबह 5:00 बजे से दोपहर 12:00 बजे तक श्रद्धालुओं की उमड़ी भीड़ के समक्ष सीढ़ी घाट पर जगह कम पड़ गई थी। एनएच-28 स्थित झमटिया ढाला से स्नान घाट तक श्रद्धालुओं का दिनभर मेला लगा रहा। श्रद्धालुओं की उमड़ी भीड़ के बीच झमटिया ढाला से मुरलीटोल टॉल प्लाजा तक एनएच-28 पर रह- रहकर सड़क जाम की स्थिति उत्पन्न हो रही थी। झमटिया घाट पर वाहन पार्किंग की समुचित व्यवस्था नहीं रहने के कारण दो पहिए व चार पहिए वाहनों से पधारे श्रद्धालुओं को अपनी वाहन एनएच- 28 के किनारे खड़ी करनी पड़ रही थी। इधर, गंगा बाया नदी के जलस्तर बढ़ने के कारण सीढ़ी घाट पर श्...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.