धनबाद, जुलाई 10 -- धनबाद गुरु पूर्णिमा पर गुरुवार को धनबाद शहर में जगह-जगह कार्यक्रमों का आयोजन किया गया है। राजकमल सरस्वती विद्या मंदिर अशोक नगर में द आर्ट ऑफ लीविंग का गुरु पूर्णिमा सेलीब्रेशन रखा गया है। आर्ट ऑफ लीविंग का कार्यक्रम शाम साढ़े पांच बजे से शाम साढ़े सात बजे तक चलेगा। शाम छह बजे ओंकार जाप व गणेश भजन, सवा छह बजे गुरु पूजा अनुष्ठान, बेंगलुरु से टीएओएल इंटरनेशनल आश्रम दल के साथ विशेष लाइव गुरु पूजा, इसके बाद भजन और पूर्णिमा ध्यान तथा अंत में प्रसाद वितरण के आयोजन होंगे। इससे पहले राजकमल में ही हिंदू जनजागृति समिति की ओर से शाम चार बजे शाम सात बजे तक गुरु पूर्णिमा महोत्सव का आयोजन किया जाएगा। रामकृष्ण विवेकानंद सोसाइटी बैंक मोड़ में भी गुरु पूर्णिमा पर सुबह नौ बजे कार्यक्रम का आयोजन किया गया है। साथ ही भारत सेवाश्रम संघ की ओर ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.