नई दिल्ली, जुलाई 8 -- Guru Purnima 2025 Daan List: आषाढ़ माह की पूर्णिमा को गुरु पूर्णिमा का त्योहार मनाया जाता है। गुरु पूर्णिमा के दिन गुरु अपने गुरुओं का आशीर्वाद लेते हैं। यह दिन महर्षि वेदव्यास की जयंती के रूप में मनाते हैं। इसलिए गुरु पूर्णिमा को व्यास पूर्णिमा के नाम से भी जाना जाता है। इस साल गुरु पूर्णिमा 10 जुलाई 2025 को है। मान्यता है कि गुरु पूर्णिमा के दिन कुछ कार्यों को करने से जीवन में सुख-समृद्धि आती है। हिंदू धर्म में दान को श्रेष्ठ माना गया है। शास्त्रों के अनुसार, गुरु पूर्णिमा के दिन कुछ चीजों का दान करने से धन-धान्य बढ़ता है और जीवन में खुशहाली आती है। जानें गुरु पूर्णिमा पर किन चीजों का दान करना चाहिए। 1. पीले वस्त्रों का दान: गुरु पूर्णिमा के दिन पीला रंग अत्यंत शुभ माना गया है। यह रंग पवित्रता व समर्पण का प्रतीक है...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.