देवरिया, अक्टूबर 6 -- बरहज, हिन्दुस्तान संवाद। गुरु पर्व (शरद पूर्णिमा) पर पुरानी संगत पीठ बरहज (उदासीन सम्प्रदाय) से सोमवार को भव्य शोभायात्रा निकाली गई। हाथी-घोड़े, गाजे बाजे के साथ यात्रा कस्बे में निकली। इस दौरान वाहनों पर सजाई गई विविध झांकियां आकर्षण का केंद्र रही। शोभायात्रा निकालने से पूर्व पुरानी संगत पीठ परिसर में सद्गुरु सम्राट नानक देव से उदासिनाचार्य गुरु चन्द्र जी महाराज व परमपूज्य गुरु रामजी दास महाराज के चित्र पट का पूजन अर्चन किया गया। साथ ही विधि विधान से गुरुग्रंथ व ध्वज पूजन भी किया गया। संरक्षक/संयोजक महंत परमेश्वर दास जी महाराज की अगुवाई में शोभायात्रा निकाली गई। रथ पर श्रीचन्द्र जी महाराज के रखे गए चित्रपट का नगरवासियों ने दर्शन पूजन किया। वहीं, अन्य वाहनों पर सजाई गई विविध झांकियां आकर्षण का केंद्र रही। कलाकारों ने...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.