नई दिल्ली, फरवरी 14 -- नई दिल्ली, प्र.सं.। राजौरी गार्डन स्थित गुरु नानक पब्लिक स्कूल में जूनियर बच्चों का वार्षिक खेल दिवस मनाया गया। कार्यक्रम की शुरुआत गुरबाणी कीर्तन से हुई। इसके बाद बच्चों ने दौड़ और अन्य खेल प्रतियोगिताओं में हिस्सा लिया। अच्छा प्रदर्शन करने वाले बच्चों को पुरस्कार देकर उनका हौसला बढ़ाया गया। समारोह में गुरुद्वारा सिंह सभा के अध्यक्ष हरमनजीत सिंह, महासचिव मनजीत सिंह खन्ना, चेयरमैन बलदीप सिंह राजा, मैनेजर जगजीत सिंह और अन्य अतिथि मौजूद रहे। सांस्कृतिक कार्यक्रम में बच्चों ने भांगड़ा और गिद्दा पेश कर सभी का दिल जीत लिया।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...