बरेली, नवम्बर 3 -- गुरु नानक देव जी प्रकाश पर्व पर भव्य गुरमत दीवान का हुआ आयोजन बरेली। गुरुद्वारा श्री गुरु सिंह सभा मॉडल टाउन में सोमवार को श्री गुरु नानक देव जी के प्रकाश पर्व पर विशेष गुरमत दीवान का आयोजन बड़ी श्रद्धा और भावनाओं के साथ हुआ। कार्यक्रम की शुरुआत रहरास साहिब पाठ एवं शब्द कीर्तन से हुई। हजूरी रागी भाई सतवंत सिंह ने मधुर कीर्तन कर भक्ति में माहौल बनाया। ज्ञानी निर्मल सिंह ने गुरु नानक देव जी के उपदेशों सत्य, समानता और करुणा पर प्रकाश डाला। गुरबानी सवैया ग्रुप के बच्चों ने भी भावपूर्ण प्रस्तुति दी। अंत में लुधियाना से आई सिमरन कौर ने कीर्तन से संगत को निहाल किया। दीवान उपरांत सुखआसन के साथ कार्यक्रम सम्पन्न हुआ और सभी श्रद्धालुओं को गुरु का लंगर प्रसाद वितरित किया गया।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.