शाहजहांपुर, नवम्बर 10 -- फोटो : 36 कार्यक्रम के दौरान कीर्तन प्रस्तुत करती बालिकाएं। शाहजहांपुर,संवाददाता। कृभको नगर के गेस्ट हाउस परिसर में गुरु नानक देव की जयंती के पावन अवसर पर प्रकाश उत्सव का भव्य आयोजन किया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ सुखमनी साहिब जी के पाठ एवं शब्द कीर्तन से हुआ। इस अवसर पर भाई कुलविन्द्र सिंह एवं जत्था ने सुरीला कीर्तन प्रस्तुत किया। गुरुनानक कुटिया साहिब गुरुद्वारा के मुख्य ग्रंथी भाई गुरदीप सिंह (राजा जी) ने कथा के माध्यम से श्री गुरु नानक देव जी के उपदेशों एवं शिक्षाओं का विस्तारपूर्वक वर्णन किया। कवि सरदार जगीर सिंह ने अपनी कविता के माध्यम से गुरु नानक देव जी के उपदेशों का भावपूर्ण वर्णन किया। फर्टिलाइजर्स पब्लिक स्कूल के बच्चों ने भी शब्द कीर्तन प्रस्तुत कर कार्यक्रम में भक्तिमय वातावरण उत्पन्न किया। पूरे कार्यक...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.