रुद्रपुर, नवम्बर 11 -- रुद्रपुर। श्री गुरु नानक देव जी के प्रकाश पर्व पर किच्छा बाईपास रोड स्थित गुरुद्वारा अमृत सागर डेरा भजनगढ़ साहिब में भव्य गुरमत एवं संत समागम का आयोजन हुआ। यहां महंत विक्रमजीत सिंह लाल ने पूर्व विधायक राजकुमार ठुकराल को सरोपा भेंट कर सम्मानित किया। वहीं एलायंस कॉलोनी गुरुद्वारा साहिब में आयोजित समागम में भी ठुकराल का सम्मान किया गया। उन्होंने कहा कि गुरु नानक देव जी ने मानवता, सत्य और सेवा का संदेश देकर समाज को दिशा दी। समागम में बड़ी संख्या में संगतजन, समाजसेवी एवं श्रद्धालु उपस्थित रहे। कार्यक्रम के अंत में गुरु का लंगर वितरित किया गया।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.