मुरादाबाद, नवम्बर 5 -- मुरादाबाद। ताड़ी खाना स्थित गुरूद्वारा श्री गुरु सिंह सभा में गुरुनानक देव महाराज का 556 वां प्रकाश पर्व धूमधाम से मनाया गया। इसके साथ ही एक माह से चल रही प्रभात फेरी को विश्राम दिया गया। रागी जत्थों ने सबद कीर्तन कर संगत को निहाल किया। सुबह से शुरू हुआ गुरु का अटूट लंगर सायं तक चलता रहा। इस अवसर पर गुरुद्वारा एवं दरबार को भव्य रूप से सजाया गया। 22 अक्टूबर से 2 नवंबर तक चली प्रभातफेरी को विश्राम दिया गया। चार नवंबर को निशान चोले की सेवा की गई। कार्यक्रम का आरंभ रागी जत्थे भाई कवलजीत आस्ट्रेलिया वाले ने कीर्तन कर संगत को निहाल किया। कथा वाचक भाई बलविंदर सिंह ने गुरु के इतिहास से अवगत कराया। हुजूरी रागी जत्थे ओंकार सिंह ने कीर्तन कर संगत को निहाल किया। उन्होंने गुरु के जीवन के संघर्षों आदि से अवगत कराया। उधर गुरुद्वार...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.