हरिद्वार, अक्टूबर 27 -- सिख पंथ के संस्थापक और प्रथम गुरुनानक देव के 556वें प्रकाश पर्व पर रविवार को नगर कीर्तन निकल गया। प्रेम नगर पुल के पास स्थित ज्ञान गोदड़ी गुरुद्वारा से नगर कीर्तन का शुभारंभ गुरुद्वारा के मुख्य संरक्षक एवं श्री निर्मल संतपुरा पीठाधीश्वर संत जगजीत सिंह शास्त्री ने हरी झंडी दिखा कर किया। हरिद्वार के प्रमुख बाजारों से होता हुआ नगर कीर्तन ललतारो पुल स्थित गुरुद्वारे में समाप्त हुआ। नगर कीर्तन का शहर में जगह-जगह लोगों ने पुष्प वर्षा कर स्वागत किया। संत जगजीत सिंह शास्त्री ने कहा कि गुरु नानक देव ने सनातन धर्म की रक्षा के लिए सिख पंथ की स्थापना की थी और निर्मल पंथ चलाया था। उन्होंने कहा कि गुरु नानक देव के विचार हमेशा प्रासंगिक रहेंगे। गुरुद्वारा सिंह सभा ललतारो पुल के प्रधान महंत हर्षवर्धन सिंह ने कहा कि सिख धर्म सबको ज...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.