बदायूं, नवम्बर 6 -- बदायूं, संवाददाता। गुरु नानक देव के 550 वें प्रकाशोत्सव पर जोगीपुरा स्थित गुरुद्धारा में विशेष कीर्तन दरबार सजा। गुरु नानक के अनुयायियों ने श्रद्धा एवं उल्लास से गुरुपर्व मनाया। सबसे पहले श्री अखंड पाठ साहिब जी की समाप्ति हुई। गुरुद्वारा लोटनपुरा की संगत के द्वारा प्रभात फेरी निकाली गई। इसके बाद कीर्तन दरबार शुरू हुआ। जिसमें हरदीप सिंह लुधियाना वालों ने कीर्तन की हाजिरी भरी। साथ ही इंद्रजीत सिंह खालसा ने कथा विचार प्रस्तुत किए। ज्ञानी कुलदीप सिंह व जसप्रीत सिंह सागर ने शबद कीर्तन कर अरदास करके गुरु पर्व की बधाई संगत को दी। इस अवसर पर सभी संगत ने गुरु महाराज का लंगर छका। गुरुद्वारा जोगीपुरा की प्रबंधक कमेटी के प्रधान प्रतिपाल सिंह दुआ ने सभी को गुरु पर्व की बधाई दी और गुरु नानक देव जी के बताए हुए मार्ग पर चलने का आवाहन ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.