आगरा, नवम्बर 6 -- गुरु गुरुनानक देव की जयंती बुधवार को गुरुद्वारा में प्रकाशोत्सव के रूप में मनाई गई। गुरुद्वारे को विद्युत झालरों से सजाया गया। शबद कीर्तन के बाद लंगर का आयोजन हुआ। इसके अलावा अन्य भी धार्मिक अनुष्ठान हुए। इसमें सिख समाज के साथ ही राजनैतिक दलों के लोगों ने भी शामिल होकर पुण्य कमाया। बुधवार को गुरु नानक देव की जयंती के उपलक्ष में शहर के नदरई गेट स्थित गुरुद्वारा को भव्य रूप से सजाया गया। सभी तैयारियों को पूरा कर धार्मिक अनुष्ठान शुरू किए गए। सुबह के समय गुरुद्वारे में शबद कीर्तन हुआ। सिख समाज के लोगों ने धार्मिक अनुष्ठान में शामिल होकर पुण्य कमाया और श्रमदान भी किया। विभिन्न राजनैतिक दलों के लोग भी सिख समाज के प्रकाशोत्सव पर्व में शामिल हुए और गुरुद्वारा में मत्था टेका। शाम के समय गुरुद्वारा परिसर में आतिशबाजी भी चलाई गई। ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.