सहारनपुर, नवम्बर 5 -- डीएम मनीष बंसल ने गुरु नानक देव की जयंती के पावन अवसर पर सहारनपुर स्थित गुरुद्वारा साहिब पहुँचकर गुरु नानक देव को श्रद्धापूर्वक नमन किया और गुरु नानक देव के उपदेशों को जीवन में आत्मसात करने का संदेश दिया। गुरुद्वारा प्रबंधक कमेटी द्वारा भी डीएम का सम्मान शाल ओढ़ाकर एवं स्मृति चिन्ह भेंट कर किया गया। डीएम मनीष बंसल ने श्रद्धालुओं एवं नगरवासियों को गुरु नानक देव की जयंती की हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएँ दी तथा कहा कि गुरु नानक देव का जीवन त्याग, सेवा, करुणा और बलिदान की अद्भुत मिसाल है। उनके उपदेश हमें मानवता, समानता और सत्य के मार्ग पर चलने की प्रेरणा देते हैं। कार्यक्रम के दौरान गुरुद्वारा में कीर्तन अरदास संपन्न हुई तथा नगर की सुख-समृद्धि और शांति की कामना की गई। इस अवसर पर एडीएम संतोष बहादुर सिंह एवं गुरुद्वारा कमेटी...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.