शाहजहांपुर, जनवरी 13 -- बंडा, संवाददाता। गुरु नानक कॉलोनी में हुई बड़ी चोरी के मामले में बंडा पुलिस ने कुछ लोगों को हिरासत में लेकर पूछताछ की है, लेकिन अब तक घटना का खुलासा नहीं हो सका है। पुलिस सीसीटीवी फुटेज और संदिग्धों से पूछताछ के आधार पर जांच आगे बढ़ा रही है। शनिवार रात मोहल्ला गुरु नानक कॉलोनी निवासी अभय प्रताप सिंह के मकान में उनकी गैरमौजूदगी में चोरी की घटना हुई थी। चोरों ने मुख्य दरवाजे का ताला तोड़कर घर में रखा करीब 70 हजार रुपये नकद और लगभग 15 लाख रुपये कीमत के जेवर चोरी कर लिए थे। घटना के बाद अभय प्रताप सिंह ने अज्ञात चोरों के खिलाफ तहरीर देकर कार्रवाई की मांग की थी। पुलिस ने आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाली, जिसमें दो लोग चेहरे पर मास्क और मफलर बांधे हुए भागते नजर आए। इसके आधार पर कुछ लोगों को हिरासत में लिया गया। थ...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.