पीलीभीत, नवम्बर 30 -- पूरनपुर। गुरु तेग बहादुर सिंह शहीदी दिवस पर नगर कीर्तन निकाला। शहर में नगर कीर्तन का जगह-जगह पर स्वागत किया गया। शहीदी दिवस पर सुनासिरनाथ से शनिवार को नगर कीर्तन निकाला गया। देर शाम यह नगर कीर्तन पूरनपुर असम चौराहे पर पहुंचा। यहां लोगों ने स्वागत किया। कीर्तन में शामिल पंच प्यारे आगे चल रहे थे। इसके बाद गुरु का का रथ चल रहा था। लोगों ने मत्था टेका। कीर्तन इसके बाद मैगलगंज हाईवे पर गया। यहां शहबाजपुर गुरुद्वारा में इसका समापन हुआ। यहां पर आज धार्मिक कार्यक्रम का आयोजन किया जाएगा। इसमें आगरा सहित कई जिलों से संगत आएगी और गुरुवाणी होगी।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.