सहारनपुर, नवम्बर 26 -- पंजाबी एकता समिति एवं गुरुद्वारा कलगीधर कमेटी द्वारा रूड़की कैंप स्थित गुरुद्वारा श्री गुरु कलगीधर सिंह सभा के प्रांगण में 350वें शहीदी दिवस के अवसर पर भव्य कीर्तन समागम आयोजित किया। समारोह की शुरुआत ग्रंथी ज्ञानी जोगिंदर सिंह द्वारा रहिरास साहिब के पाठ से हुई। इसके बाद नाम रस सोसाइटी ने सुखमनी साहिब का पाठ प्रस्तुत किया। लुधियाना से विशेष आमंत्रित किए गए विश्व प्रसिद्ध कीर्तनी जत्थे भाई जोधबीर सिंह ने गुरु तेग बहादर जी द्वारा रचित गुरुबाणी का कीर्तन किया और गुरु जी एवं उनके शिष्यों की साहसिक शहादत का इतिहास संगत को सुनाया। समागम में बड़ी संख्या में संगत मौजूद रही और कार्यक्रम के अंत में गुरु का लंगर प्रसाद स्वरूप वितरित किया गया। कार्यक्रम ने गुरु तेग बहादर जी की शहादत और उनके संदेश को जन-जन तक पहुंचाने का संकल्प ल...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.