रिषिकेष, नवम्बर 25 -- तीर्थनगरी और आसपास क्षेत्र में गुरू तेग बहादुर का 350वां शहीदी दिवस मनाया गया। शहीदी दिवस पर गुरु तेग बहादुर और उनके साहिबजादों को दर्शाने वाली झांकियां नगर कीर्तन में निकाली गईं। नगर कीर्तन के दौरान माहौल भक्तिमय बना रहा। मंगलवार को रेलवे मार्ग स्थित गुरुद्वारा श्री गुरु सिंह सभा ऋषिकेश में शहीदी दिवस पर नगर कीर्तन का आयोजन किया। नगर कीर्तन गुरुद्वारा से प्रारंभ होकर रेलवे मार्ग, हरिद्वार मार्ग, क्षेत्र मार्ग, मुखर्जी मार्ग, दून मार्ग होते हुए वापस गुरुद्वारा में पहुंचकर संपन्न हुआ। नगर कीर्तन में गुरुद्वारों के बाल सेवादारों ने भी शिरकत की। विभिन्न जगहों पर श्रद्धालुओं ने नगर कीर्तन का स्वागत किया। मौके पर सरदार गोविंद सिंह, सरदार परमजीत सिंह डंग, देवेंद्र सिंह, पूर्व पार्षद अजीत सिंह गोल्डी, त्रिलोक कक्कड़, प्रदीप...