गाज़ियाबाद, नवम्बर 24 -- गाजियाबाद, संवाददाता। भूड़ भारत नगर स्थित गुरुद्वारा गुरु नानक सिमरन सभा में सोमवार को गुरु तेग बहादुर साहिब के 350वें शहीदी दिवस पर गुरमत समागम का आयोजन किया गया। इस दौरान गुरु तेग बहादुर के अतुल्य बलिदान की गाथा सुनाई गई। समागम की शुरुआत सुखमनी साहिब के पाठ से की गई। गुरुद्वारे के ग्रंथी हजूरी रागी अमरजीत सिंह के कीर्तन ने सभी को भाव-विभोर किया। कीर्तन से वातावरण में गुरमत रस की गूंज फैल गई। बीबी जसप्रीत कौर के कीर्तन ने संगत को निहाल किया। गुरुद्वारे के प्रधान जोगिंदर सिंह ने कहा कि गुरु तेग बहादुर साहिब का बलिदान धर्म, सत्य और मानव मर्यादा की रक्षा का सबसे ऊंचा प्रतीक है। सचिव सरदार हरचरण जीत सिंह ने संगत का आभार व्यक्त किया। इस अवसर पर गुरुद्वारे के सचिव कुलदीप सिंह, अनिल कुमार, बलजीत सिंह, सतनाम सिंह, इकबाल ...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.