मेरठ, नवम्बर 25 -- परीक्षितगढ़। शताक्षी इंटरनेशनल स्कल चितमाना शेरपुर में सोमवार को बच्चों ने रैली निकालकर गुरु तेग बहादुर के बलिदान को याद किया। स्कूल के चेयरमैन मोनू तोमर, प्रधानाचार्या वीना चौधरी, उपप्रधानाचार्य सुधीर मावी ने गुरू तेगबहादुर जी के चित्र पर पुष्प अर्पित कर बच्चों को उनके बारे में बताया। साथ ही उनके बताए रास्ते पर चलने का आह्वान किया। इस मौके पर शिखा शर्मा, वंदना गुप्ता, मेविश, शुभम त्रिपाठी, रेनू धामा, अनुराधा, आरती, दीपांशु, आशा, बानी, नित्या, शिवम, यश आदि रहे।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...