रांची, मई 16 -- रांची, वरीय संवाददाता। गुरु ग्रंथ साहिब के पावन स्वरूप को रांची लाने के लिए कृष्णा नगर कॉलोनी के गुरुद्वारा साहिब से गुरु घर के सेवकों का जत्था 25 मई की दोपहर 12 बजे टाटानगर रवाना होगा। नरेश पपनेजा ने बताया कि रांची से गुरु ग्रंथ साहिब के विरध (वृद्ध) स्वरूप को टेल्को गुरुद्वारा साहिब ले जाया जाएगा। यह स्वरूप धर्म प्रचार समिति, अकाली दल जमशेदपुर को सौंपा जाएगा। इसके बाद गुरु ग्रंथ साहिब के नये स्वरूप को रांची लाने की अरदास होगी। उन्होंने बताया कि जत्था 25 मई को सड़क मार्ग से दोपहर 3:30 बजे रवाना होकर शाम सात बजे कृष्णा नगर कॉलोनी पहुंचेगा। यहां नगर कीर्तन निकालकर गुरुद्वारा साहिब तक गुरु ग्रंथ साहिब की अगुवाई की जाएगी। गुरुद्वारा पहुंचकर गुरु ग्रंथ साहिब के पावन स्वरूप को सुखासन कराया जाएगा। इस मौके पर श्रद्धालुओं के लिए ल...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.