गढ़वा, फरवरी 13 -- खरौंधी, प्रतिनिधि। प्रखंड संसाधन केंद्र में बीपीओ विपिन बिहारी गुप्ता की अध्यक्षता में शिक्षकों की मासिक गुरु गोष्ठी हुई। गोष्ठी में प्रखंड के सभी सरकारी और सहायता प्राप्त विद्यालयों के प्रधानाध्यापक, प्रधान शिक्षा मित्र, सीआरपी एवं बीआरपी उपस्थित रहे। बैठक का मुख्य उद्देश्य शैक्षणिक कार्यों की समीक्षा, डिजिटल कार्यप्रणाली को सुदृढ़ करना तथा विभागीय निर्देशों के अनुपालन को सुनिश्चित करना रहा। गुरु गोष्ठी को संबोधित करते हुए बीपीओ ने कहा कि उच्च पदाधिकारियों द्वारा बार-बार यह निर्देश जारी किया जा रहा है कि सभी शिक्षक अपनी उपस्थिति प्रतिदिन ई-विद्या वाहिनी ऐप पर अनिवार्य रूप से दर्ज करें। उसके साथ ही विद्यालयों में नामांकित छात्र-छात्राओं की उपस्थिति भी ई-विद्या वाहिनी पोर्टल पर नियमित रूप से अपलोड करना सुनिश्चित करें। उन्...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.