साहिबगंज, फरवरी 2 -- बोरियो, प्रतिनिधि। स्थानीय आरके प्लस टू स्कूल में शिक्षकों की मासिक गुरु गोष्ठी सोमवार को हुई। गोष्ठी की अध्यक्षता बीइइओ तरुण कुमार घाटी ने की। गोष्ठी में एमडीएम, एसएमएस, एनआईएलपी का डाटा इंट्री, शिक्षकों एवं बच्चों की उपस्थिति आदि पर चर्चा हुई। गोष्ठी में स्वास्थ्य विभाग की ओर से फाइलेरिया उन्मूलन को लेकर 10 फरवरी से चलने वाले एमडीए कार्यक्रम का प्रशिक्षण शिक्षकों को दिया गयाक सीएचसी के चिकित्सक डॉ. बिनोद कुमार ने सभी शिक्षको को एमडीए कार्यक्रम को लेकर बच्चों को दी जाने वाली दवा एलवेंडाजॉल, डीईसी की विस्तृत जानकारी दी। मौके पर बीपीएम विष्णु कुमार, एमटीएस मनोहर कुमार, डब्ल्यूएचओ के दिनेश कुमार गुप्ता, बीपीओ राजेश्वरी सिन्हा, सीआरपी सुल्तान, फैजल अफरोज आदि थे।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसे...