गिरडीह, जनवरी 20 -- गांडेय, प्रतिनिधि। गांडेय बाजार स्थित प्लस टू उच्च विद्यालय परिसर में सोमवार को मासिक गुरु गोष्ठी कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में फंडामेंटल लिटरेसी एंड न्यूमैरेसी कार्यक्रम, छात्रवृत्ति, मध्याह्न भोजन एसएमएस, छात्रोपस्थित, शिक्षक उपस्थिति जैसी योजनाओं की समीक्षा की गई। खराब प्रदर्शन वाले विद्यालयों को सुधार करने को कहा गया। बीईईओ अशोक कुमार ने कहा कि शिक्षा के विभिन्न कार्य एवं कार्यक्रमों की लगातार जिला स्तर पर मॉनिटरिंग की जा रही है। सभी विद्यालय प्रधान से अपील है कि विद्यालयों का बेहतर संचालन करें और रिपोर्टिंग भी अप टू डेट रखें। मौके पर बीपीओ केडी सिंह, अकाउंटेंट संजय यादव, शिक्षक सुधीर कुमार गुप्ता, युगल किशोर पंडित, विधान चंद्र आजाद, कुंदन कुमार, राजेश मंडल, रोहित मंडल आदि उपस्थित रहे।

हिंदी हिन्दुस्त...