मुजफ्फरपुर, फरवरी 20 -- औराई। प्रखंड मुख्यालय परिसर में शुक्रवार को बीडीओ सह प्रभारी बीईओ रजनीश शंकर झा की अध्यक्षता में गुरु गोष्ठी का आयोजन किया गया। इसमें शिक्षा व्यवस्था में सुधार पर बल दिया गया। गोष्ठी के दौरान विद्यालयों में नामांकन वृद्धि, छात्र-छात्राओं की उपस्थिति, एमडीएम की गुणवत्ता, सफाई, पाठ्य-पुस्तकों के वितरण तथा पठन-पाठन की स्थिति की समीक्षा की गई। बीडीओ सह प्रभारी बीईओ ने कहा कि सभी शिक्षक समय से विद्यालय पहुंचें और बच्चों की शैक्षणिक गुणवत्ता सुधारने के लिए विशेष प्रयास करें। कमजोर छात्रों के लिए अतिरिक्त कक्षाएं संचालित करने, विद्यालय अभिलेखों को अद्यतन रखने तथा निरीक्षण के दौरान किसी प्रकार की लापरवाही नहीं बरतने की हिदायत दी। बैठक में शिक्षकों की समस्याओं पर भी चर्चा की गई और आवश्यक दिशा-निर्देश दिए गए। इस मौके पर प्रध...