रामगढ़, जनवरी 5 -- भुरकुंडा, निज प्रतिनिधि। भुरकुंडा रिवर साईड स्थित गुरुसिंह सभा गुरुद्वारा में सोमवार को सिखों के दसवें गुरु गुरु गोविंद सिंह जी की जयंती श्रद्धा और भक्तिभाव के साथ मनाई गई। इस अवसर पर गुरुद्वारा में कई धार्मिक कार्यक्रमों का आयोजन किया गया। इसकी शुरुआत अखंड पाठ की समाप्ति से हुई, जिसके बाद निशान साहेब की सेवा और अरदास संपन्न कराई गई। शबद-कीर्तन के पावन बोलों से समूचा क्षेत्र भक्तिमय वातावरण में डूबा रहा। अरदास के बाद गुरुद्वारा में गुरु का अटूट लंगर प्रारंभ हुआ, जिसमें विभिन्न संप्रदाय के लोगों ने श्रद्धापूर्वक प्रसाद ग्रहण किया। इससे पूर्व गुरुद्वारा कमेटी के प्रधान भूपेंद्र सिंह सैनी ने अतिथि गिरधारी गोप, विनय सिंह चौहान, मनोज राम, संतोष यादव, योगेश दांगी सहित अन्य को सरोफा भेंट कर सम्मानित किया। अतिथियों ने अपने संबो...