बोकारो, जनवरी 2 -- बोकारो। बोकारो में गुरु गोविंद सिंह जयंती समारोह की तैयारी की जा रही है। जिसे लेकर सिख बहुल क्षेत्र में प्रभात फेरी निकाली जा रही है। जिसमें पुरुष और महिला संगत हिस्सा ले रहे हैं। शुक्रवार को सेक्टर दो स्थित गुरुद्वारा से लेकर आसपास के क्षेत्र में कीर्तन की गई। नगर कीर्तन में शामिल सेक्टर 2 गुरुद्वारा के सचिव गुरमेल सिंह ने कहा कि सिखों के अंतिम गुरु गुरु गोविंद सिंह के जयंती समारोह पर सेक्टर 2 गुरुद्वारा में भव्य कार्यक्रम आयोजित की जाएंगे। जिसमें बोकारो के साथ-साथ अन्य क्षेत्रों से भी संगत शामिल होंगे।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...