मिर्जापुर, दिसम्बर 21 -- मिर्जापुर। सिखों के गुरु गुरु गोविंद सिंह का प्रकाश पर्व नगर के रतनगंज स्थित गुरुद्वारा में रविवार को गुरु सिंह सभा की ओर से मनाया गया। इस अवसर पर हरिजस कीर्तन व अटूट लंगर के बार दोपहर में शोभा यात्रा निकाली गई। शोभा यात्रा में सबसे आगे सेवादार जो निशान साहब लेकर आगे चल रहे थे। उसके बाद बैण्ड पार्टी व खालसा गतका दल हैरत अंगेज प्रदर्शन करते चल रहा थे। नौजवान अद्‌भुत प्रदर्शन देख लोग ठगे से रह गए। पांच प्यारों के साथ श्री गुरु ग्रंथ साहेब की सवारी,साध संगत हरिजन कीर्तन करते महिलाएं चल रही थीं। गुरूनानक गर्ल्स इण्टर कालेज, रतनगंज व गुरूनानक इण्टर कालेज आवास विकास के स्कूल के बच्चों द्वारा पीटी प्रदर्शन करते हुए चल रहे थे। बड़ी संख्या में साध संगत भी रहा। शोभा यात्रा का स्वागत नगर के कई जगह पर चाय-पानी व नाश्ते करवा क...