पीलीभीत, जनवरी 4 -- पूरनपुर। गुरु गोविंद सिंह के प्रकाश पर भव्य नगर कीर्तन निकाला गया। इसमे फूलों से सजी गुरु महाराज की सवारी चल रही थी। गतका पार्टी ने तलवारों से हैरतंगेज कारनामे दिखाकर हर किसी को हैरान किया। महिलाएं और बच्चे शबद कीर्तन कर रहे थे। इसमें सैकड़ों वाहन शामिल हुए। रविवार को सिखों के दशवें गुरु गोविंद सिंह का प्रकाश उत्सव मनाया गया गया। इस अवसर पर गुरुद्वारा गुरुसिंह सभा ब्लाक रोड से भव्य नगर कीर्तन निकाला गया। इसमें आगे पंच प्यारे चल रहे थे। पीछे फूलों से सजी गुरु महाराज की सवारी चल रही थी। महिलाएं शबद कीर्तन करते हुए जा रहीं थी। सवारी के आगे पुष्प वर्षा की जा रही थी। ट्रैक्टर ट्राली पर सवार स्कूली बच्चे भी कीर्तन कर रहे थे। दर्जनों गाड़ियों पर धार्मिक चित्र लगे हुए थे। इस दौरान महंगापुर की गतका पार्टी ने तलवार बाजी, लाठी और अ...