बरेली, दिसम्बर 27 -- सेंट्रल गुरुपर्व कमेटी एवं खालसा पंथ सुखमनी सेवा सोसाइटी की ओर से छोटे साहिब जादों की शहादत एवं गुरु गोविंद सिंह के प्रकाश पर्व की पूर्व संध्या पर गुरुद्वारा श्री गुरुनानक सतसंग सभा कोहाड़ापीर में अलौकिक कीर्तन दरबार हुआ। इसमें पंथ प्रसिद्ध रागी एवं प्रचारकों ने गुरमति कथा एवं गुरबाणी कीर्तन का गायन किया। कार्यक्रम की शुरुआत नियमित पाठ सोदर रहिरास के पाठ से हुई। शबद कीर्तन आरती चौकी हुई। हल्द्वानी से आये रागी जसपाल सिंह से शबद गायन तो चंडीगढ़ से आये बलबीर सिंह ने गुरवाणी कीर्तन की आरम्भता की। सेंट्रल गुरुपर्व कमेटी द्वारा शनिवार को मुख्य दीवान सुबह बरेली कॉलेज के हॉकी मैदान में सुबह से दोपहर तक सजाया जाएगा। इसमें गुरू का लंगर अटूट बरतेगा। रात्रि का विशेष दीवान गुरुद्वारा मॉडल टाउन एवं गुरुद्वारा जनकपुरी में सजेगा। पंथ प...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.