संभल, दिसम्बर 26 -- संत जोगा सिंह गुरुद्वारा भारतल सिरसी में मनाए जा रहे शौर्य सप्ताह के तहत दसवें गुरु श्री गुरु गोविंद सिंह जी और उनके परिवार के अद्वितीय बलिदान को श्रद्धापूर्वक स्मरण किया गया। गुरुवार को आयोजित कार्यक्रम में वक्ताओं ने कहा कि ये सात दिन केवल तिथियाँ नहीं, बल्कि भारतीय इतिहास की वह अमर गाथा हैं, जिन्होंने धर्म, कौम और राष्ट्र की रक्षा के लिए सर्वोच्च त्याग का मार्ग दिखाया। कार्यक्रम में बताया गया कि इसी सप्ताह में गुरु गोविंद सिंह जी का पूरा परिवार अत्याचार के सामने झुका नहीं और धर्म की रक्षा के लिए शहीद हो गया। गुरुद्वारे में कथा के दौरान बताया गया कि सरहिंद में नवाब वजीर ख़ाँ ने बार-बार छोटे साहिबज़ादों से इस्लाम कबूल करने को कहा। तब मात्र 6 वर्ष के साहिबज़ादे फ़तेह सिंह ने ऐसा प्रश्न किया, जिसने अत्याचार की नींव हिला...