बिहारशरीफ, दिसम्बर 27 -- गुरुनानक शीतल कुंड सह गुरुद्वारा में सिक्ख धर्मावलंबियों ने टेका मत्था राजगीर, निज संवाददाता। गुरु गोविन्द सिंह जी के 359वें जन्मोत्सव के अवसर पर शनिवार को गुरुनानक शीतल कुंड सह गुरुद्वारा परिसर में देश भर के विभिन्न हिस्सों से सिक्ख संगत पहुंचे। पंजाब, हरियाणा, चंडीगढ़, अमृतसर, लुधियाना से पहुंचे सिक्ख परिवार ने गुरू नानक शीतल कुंड के पवित्र शीतल जल को छका तथा गुरुद्वारा में मत्था टेका। राजगीर गुरुद्वारा के ग्रंथी मंजीत सिंह ने सभी सिक्ख धर्मावलंबियों को गुरुद्वारा में चढ़ाए गए कड़ाह प्रसाद प्रदान किया। उन्होंने बताया कि पटना गुरूद्वारा में 25 से 27 दिसंबर तक भव्य जयंती समारोह का आयोजन किया गया। गुरुद्वारा के प्रशासनिक प्रबंधक ललन शर्मा ने बताया कि पटना साहिब गुरुद्वारा से चलाए जा रहे बस के अलावे छोटे-बड़े वाहनों...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.