पलामू, जनवरी 5 -- बेरोजगार संघर्ष मोर्चा कचहरी परिसर में सिक्खों के दसवें गुरू - गुरू गोविन्द सिंह कि 359 वीं जयंती मनाई। कार्यक्रम की अध्यक्षता मोर्चा अध्यक्ष उदय राम व संचालन संजय कुमार ने किया। कार्यकर्ताओं ने गुरू गोविन्द सिंह के तस्वीर पर फुल माला चढ़ाया। मोर्चा अध्यक्ष ने कहा कि गुरू गोविन्द सिंह धर्मगुरु के साथ ही साथ महान योद्धा, कवि, दर्शानिक एवं समाज सुधारक संत थे। उनका जन्म पांच जनवरी 1866 ई.को पटनामें हुआ था। उन्होंने खालसा पंथ की स्थापना कर अत्याचार के विरूद्ध लड़ाई लड़ी। उन्होंने मानव जाति को जीवन जीने की कला सिखाई। उनका संदेश धर्म, सत्य, न्याय की रक्षा करना व लोगों को अत्याचार के विरुद्ध खड़े होने की लिए प्रेरित करता है। उपेंद्र तिवारी ने कहा कि उन्होंन अपनी संस्कृति की रक्षा के लिए जिवन को बलिदान दिया। इस अवसर पर काफी संख्...