पूर्णिया, जनवरी 6 -- हरदा, एक संवाददाता। हरदा क्षेत्र के विभिन्न विद्यालयों एवं महाविद्यालयों में सिख धर्म के दसवें गुरु गुरु गोविंद सिंह जी की जयंती श्रद्धा एवं सम्मान के साथ मनाई गई। इस अवसर पर शिक्षकों एवं छात्रों द्वारा उनके व्यक्तित्व और कृतित्व पर प्रकाश डाला गया। कार्यक्रम में पी.एस.डी. कॉलेज हरदा के प्रधानाचार्य डॉ. शिव कुमार, पार्वती मंडल उच्च माध्यमिक विद्यालय हरदा के प्रधानाध्यापक शमीम अख्तर, पूर्व प्रभारी प्रधानाध्यापक बिनोद कुमार, विवेक कुमार, मदन, आदर्श मध्य विद्यालय हरदा के प्रधानाध्यापक राज किशोर यादव, मध्य विद्यालय उफरैल की राष्ट्रपति पुरस्कार से सम्मानित प्रधानाध्यापिका अर्चना, मध्य विद्यालय बैगना के प्रधानाध्यापक दिनेश पासवान, पूर्णिमा, विकास कुमार, चंदन कुमार, मनोज कुमार, प्रो. डॉ. अजय कुमार, प्रो. अमित कुमार सहित अन्य...