लखीमपुरखीरी, फरवरी 9 -- लखीमपुर। नेशनल मेडिकोज ऑर्गेनाइजेशन (एनएमओ) के तत्वावधान में गुरु गोरखनाथ स्वास्थ्य सेवा यात्रा 6.0 के अंतर्गत धर्म सभा इंटर कॉलेज के मैदान में एक विशाल निःशुल्क स्वास्थ्य मेले का आयोजन किया गया। स्वास्थ्य मेले का विधिवत उद्घाटन राज्य मंत्री दिनेश प्रताप सिंह द्वारा दीप प्रज्ज्वलन कर किया गया। अपने उद्बोधन में उन्होंने कहा कि इस प्रकार के सेवा-प्रधान आयोजनों से समाज के अंतिम व्यक्ति तक स्वास्थ्य सुविधाएं पहुंचती हैं। 90 चिकित्सकों की टीम ने सुदूर ग्रामीण क्षेत्रों में निःशुल्क चिकित्सा सेवाएं प्रदान की गईं, जिससे 25,000 से अधिक लोग लाभान्वित हुए। इस स्वास्थ्य सेवा यात्रा में राम मनोहर लोहिया आयुर्विज्ञान संस्थान, किंग जॉर्ज मेडिकल यूनिवर्सिटी (केजीएमयू), लखीमपुर, शाहजहांपुर, हरदोई के मेडिकल कॉलेजों सहित अन्य प्रतिष...