वाराणसी, दिसम्बर 17 -- वाराणसी, वरिष्ठ संवाददाता। गुरु गोरखनाथ का जीवन-दर्शन और उनकी कठोर साधना को कलाकार ने तूलिका से आकार दिया। राम छाटपार शिल्प न्यास इंडिया के सामने घाट स्थित ईसी आर्ट गैलरी में लगी चित्र प्रदर्शनी में गुरु गोरखनाथ का जीवनवृत्त सजीव हो उठा। गुजरात की ख्यातिलब्ध चित्रकार डॉ. अवनि शाह ने तूलिका से नाथ योग का तेज, वैराग्य का वैभव और साधना की गंभीरता को प्रदर्शित किया है। चित्रों में काशी को गुरु गोरखनाथ की साधना-स्थली के रूप में विशेष महत्व के साथ दर्शाया गया है। शिवनगरी से उनके शाश्वत संबंध को प्रतीकात्मक रंग-योजनाओं और भावप्रधान रेखाओं से उभारा गया है। कुल 48 चित्रों की इस प्रदर्शनी में कुछ अन्य कृतियां कलाकार की सृजनात्मक कल्पना से उपजी हैं, जो आध्यात्मिक भावभूमि को और भी विस्तार देती हैं। पांच दिवसीय इस प्रदर्शनी का उ...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.