बहराइच, फरवरी 7 -- रुपईडीहा। नेपाल सीमा से सटे ब्लॉक नवाबगंज के कई गांवों में शुक्रवार व शनिवार को लगे मेडिकल कैम्पों में मरीजों की जांच कर दवा वितरित की गई। देव संस्कृति ग्रामोदय इंटर कालेज रामपुर में मेडिकल कैम्प लगाया गया। यहां प्रमुख रूप से डाक्टर मोहित कुमार सिंह, डॉ तनुश्री तिवारी, डॉ देवांशी उपाध्याय, डॉ शौर्य सिंह, डॉ सत्यम कुमार आदि ने आसपास के लगभग एक दर्जन गांवों से आये स्त्री व पुरुषों की जांच कर दवा वितरित की। इस अवसर पर किसान समाजसेवी शिवपूजन सिंह, चंद्रप्रकाश मिश्र, ब्लॉक प्रमुख जयप्रकाश सिंह व एडवोकेट संजीव श्रीवास्तव आदि लोग मौजूद रहे। गुरु गोरखनाथ स्वास्थ्य सेवा यात्रा के बारे में जानकारी देते हुए एडवोकेट विवेक शुक्ल ने बताया कि यह श्रृंखला प्रदेश के सात जिलों में एक साथ शुरू की गई है। इसमें 56 चिकित्सकों ने भाग लिया है।...