गोरखपुर, सितम्बर 13 -- गोरखपुर। मुख्य संवाददाता। राप्ती नदी किनारे स्थित गुरु गोरक्षनाथ घाट पर दाह संस्कार के लिए आने वाले लोगों के लिए नव निर्मित शेड का लोकार्पण 23 सितंबर को कराया जाएगा। समारोह में मुख्य अतिथि महापौर डॉ. मंगलेश श्रीवास्तव और विशिष्ट अतिथि नगर आयुक्त गौरव सिंह सोगरवाल एवं उपाध्यक्ष गोरखपुर विकास प्राधिकरण आनंद वर्धन रहेंगे। इस शेड का निर्माण श्रीराम चौक वार्ड से पार्षद लाली गुप्ता ने कराया है। पार्षद प्रतिनिधि दिनेश गुप्ता ने बताया कि शेड में बैठने के लिए सुंदर सुविधाजनक बेंच, लाइट, पंखा, शुद्ध पेयजल के लिए आरओ प्लांट, वाटर कुलर एवं सबमर्सिबल की सुविधाएं उपलब्ध कराई गई है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.