रांची, फरवरी 1 -- रातू, प्रतिनिधि। गुरु गोबिंद सिंह पब्लिक स्कूल कमड़े में रविवार को दो दिवसीय शुकराना समागम संपन्न हो गया। इस दौरान विद्यालय के नवनिर्मित सभागार का उद्घाटन किया गया। परिसर में सुपर स्पेशियलिटी हॉस्पिटल एवं नर्सिंग कॉलेज की आधारशिला रखी गई। इस नए ऑडिटोरियम के माध्यम से विद्यार्थियों को शैक्षणिक और सांस्कृतिक गतिविधियों के लिए एक बेहतर मंच मिलेगा। समागम के दौरान गुरबाणी पाठ और शबद-कीर्तन का भावपूर्ण गायन हुआ, जिससे पूरा परिसर आध्यात्मिक वातावरण में सराबोर रहा। विद्यालय के छात्र-छात्राओं ने ढाढ़ी वार कीर्तन प्रस्तुत कर संगत को मंत्रमुग्ध कर दिया। इस दौरान दरबार साहिब अमृतसर के हजूरी रागी सत्येंद्र सिंह, दिल्ली के चमनजीत सिंह लाल, लखनऊ के सुखप्रीत सिंह और पवनदीप सिंह और रांची के हजूरी रागी मनप्रीत सिंह और भरपूर सिंह ने कीर्तन...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.