रांची, नवम्बर 12 -- रातू, प्रतिनिधि। गुरु गोबिंद सिंह पब्लिक स्कूल, कमड़े, रातू के छात्रों द्वारा निर्मित मॉडल का सीबीएसई क्षेत्रीय विज्ञान प्रदर्शनी में चयन किया गया है। जिसे अब राष्ट्रीय स्तर पर प्रदर्शित किया जाएगा। सड़क दुर्घटनाओं को रोकने के उद्देश्य से बनाए गए इस मॉडल, 'एक्सीडेंट प्रिवेंशन डिवाइस' को 'इमर्जिंग टेक्नोलॉजी' विषय के अंतर्गत विशेषज्ञों ने चयनित किया। ज्ञात हो कि सरला बिरला पब्लिक स्कूल, रांची में दो दिनी विज्ञान प्रदर्शनी आयोजित की जा रही है। इसमें रांची के दर्जनों स्कूलों के विद्यार्थी भाग ले रहे हैं। स्कूल की प्राचार्या शालिनी विजय ने छात्रों को उनकी सफलता के लिए बधाई दी। उन्होंने कहा कि इस तरह के मंच पर स्कूल के बच्चे अपना परचम लहरा रहे हैं।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.